पुरानी पेंशन के लिए फिर से धरना देंगे कर्मचारी व शिक्षक


पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों और शिक्षकों का आन्दोलन और उग्र हो गया है। एक दिन कार्यालय बंद कर धरना- प्रदर्शन करने के बाद अब आन्दोलन के अगले चरण में तीन दिनों तक सरकारी कार्यालयों में काम-काज ठप कर देने की तैयारी चल रही है।  29, 30 व 31 अगस्त को कार्य बहिष्कार करके कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
इस संबंध में अलग-अलग स्थानों पर सभाए व बैठकें करके कर्मचारियों में जोश भरा जा रहा है। इस आन्दोलन के चलते तीनों दिन सरकारी कार्यालय व स्कूल बंद करके हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर करके कर्मचारी व शिक्षक विकास भवन में आन्दोलन में शामिल होंगे। यह सुनिश्चित कर लें कि इन तीन दिनों में कोई भी विद्यालय, कार्यालय खुला न रहें। संघर्ष समिति की टीमें कार्यालयों का निरीक्षण करती रहेंगी। सभी कर्मचारी आन्दोलन में तन-मन-धन से संघर्ष करें। यह संघर्ष तब तक चलेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती। हाजिरी रजिस्टर में दस्तखत करने के बाद आन्दोलन में भागीदारी करें। यह लड़ाई सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की है। जो जनप्रतिनिधि एक बार शपथ ले लेते हैं उनकी पेंशन पक्की हो जाती है। जबकि कर्मचारियों को 35-40 वर्ष की सेवा के बाद भी पेंशन नहीं दी जाती। यह कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। कर्मचारियों को आन्दोलन में पूरी ताकत से भागीदारी करनी चाहिए । 




Comments

Popular posts from this blog

सैम्पल प्रश्न पत्र प्रथम सत्र परीक्षा कक्षा 1