बेसिक शिक्षा एक्ट सहित डेढ़ सौ कानून और खत्म, विधेयक जल्द ही विधानसभा में होगा पेश

प्रदेश सरकार ने ब्रिटिशकाल के 150 बेकार कानूनों को खत्म करने का फैसला किया है। जिन कानूनों को खत्म किया जा रहा है, उनमें बेसिक शिक्षा, सेल्स टैक्स और परिवहन एक्ट महत्वपूर्ण हैं। इन 150 कानूनों को खत्म करने वाला विधेयक जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा।

खास बात यह है कि ये कानून जनता के लिए अनुपयोगी साबित हो रहे थे। इनका कोई मतलब नहीं रह गया था, जिसके कारण इनको समाप्त करने का फैसला किया गया है। यही नहीं, प्रदेश सरकार इससे पहले भी ब्रिटिशकाल के 300 कानूनों को खत्म कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि ब्रिटिशकाल के बेकार कानूनों की मुहिम चलाकर न्याय मंत्री बृजेश पाठक प्रदेश की जनता को काफी राहत दे रहे हैं।



Comments

Popular posts from this blog

सैम्पल प्रश्न पत्र प्रथम सत्र परीक्षा कक्षा 1